Ludhiana Factory Tragedy News – पंजाब में बड़ा हादसा: लुधियाना में फैक्ट्री की इमारत गिरी, मलबे में कई मजदूर दबे
Ludhiana Factory Tragedy News – लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक फैक्ट्री की इमारत ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच चुकी है।
भारी धमाके के बाद गिरा लेंटर
जानकारी के मुताबिक, लुधियाना की एक फैक्ट्री में अचानक लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत हिल गई और देखते ही देखते लेंटर नीचे आ गिरा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धमाका बॉयलर फटने के कारण हुआ, हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि में जुटा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत स्थिति का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा,
“लुधियाना में फैक्ट्री की इमारत गिरने की खबर दुखद है। मैंने प्रशासन को जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मेरी प्रार्थना है कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकलें।”
अब तक का अपडेट
➡️ एनडीआरएफ, पुलिस और नगर निगम की टीमों ने मौके पर मोर्चा संभाला।
➡️ लगभग 6 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका।
➡️ अब तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
➡️ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर जोरदार धमाका हुआ था।
➡️ प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
लापरवाही या दुर्घटना? प्रशासन करेगा जांच
इस हादसे के पीछे फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही थी या यह महज एक दुर्घटना थी, इस पर प्रशासन जांच कर रहा है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Thanks for visiting – Chandigarh News

