Samay ki Kahani – Chandigarh News https://chandigarhnews.net Latest Chandigarh News Mon, 12 May 2025 06:47:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://chandigarhnews.net/wp-content/uploads/2025/04/chandigarh-news-logo-1.png Samay ki Kahani – Chandigarh News https://chandigarhnews.net 32 32 Samay ki Kahani – बात समय की https://chandigarhnews.net/samay-ki-kahani/ https://chandigarhnews.net/samay-ki-kahani/#respond Sun, 05 Jan 2025 09:30:25 +0000 https://chandigarhnews.net/?p=56187 Samay ki Kahani – बात समय की Samay ki Kahani – फुनटी नाम का एक लड़का था जो बहुत समझदार

The post Samay ki Kahani – बात समय की appeared first on Chandigarh News.

]]>
Samay ki Kahani – बात समय की

Samay ki Kahani – फुनटी नाम का एक लड़का था जो बहुत समझदार था। उसे अपना हर काम समय पर करना अच्छा लगता था। वह समय पर स्कूल जाता, समय पर पढ़ाई करता, समय पर खाना खाता और समय पर खेलता।

वहीं फुनटी के आस-पास रहने वाले कुछ बच्चे स्कूल से लौटने के बाद पूरा समय खेल-कूद में लगाते, खूब शोर मचाते, और हर रोज स्कूल भी देर से पहुंचते थे। फुनटी अक्सर उन्हें हर काम समय पर करने की सलाह देता, लेकिन वे उसकी बातों को मजाक में उड़ा देते थे।

एक दिन जब फुनटी अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तो जैसे ही एक घंटा पूरा हुआ, उसने अपने घर जाने का फैसला किया। उसके दोस्तों ने उसे और खेलने के लिए रोका, लेकिन फुनटी ने फिर भी अपनी बात मानी और घर लौटने लगा। तभी उसके दोस्त उसे चिढ़ाते हुए कहने लगे, “रोबोट, रोबोट! फुनटी तो रोबोट है!” और फिर वे अपना खेल शुरू कर देते हैं।

Thande Mausam ki Kahani – अपना-अपना काम

कुछ दिन बाद, एक बड़ी सी गाड़ी में कुछ लोग फुनटी के घर पूछते हुए आ पहुंचे। खेल रहे बच्चे उन्हें फुनटी का घर बताते हैं, और वे सब उनके पीछे-पीछे जाते हैं। गाड़ी का दरवाजा खुलता है, और कोट पहने एक लंबा आदमी बाहर आता है। उसके हाथ में एक बैग था। वह आदमी फुनटी से मिलता है, और फिर फुनटी कहता है, “थैंक यू सर, मुझे इतना बड़ा अवॉर्ड देने के लिए।”

उसके दोस्त हैरान होते हैं, “अवॉर्ड! फुनटी को अवॉर्ड? लेकिन किस चीज के लिए? क्या रोबोट बनने के लिए?”

तभी वह आदमी बोलता है, “धन्यवाद तो हमें आपको कहना चाहिए। इतनी छोटी सी उम्र में आपने इतना बड़ा काम कर दिखाया। आपने पूरी दुनिया में सबसे छोटी उम्र में सबसे ज्यादा चीजें याद रखने का नया रिकॉर्ड बनाया है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।” और फिर वह आदमी फुनटी को अवॉर्ड देता है और वहां से चला जाता है।

फुनटी के दोस्तों को अब खुद पर शर्म आने लगती है कि वे कैसे उसे चिढ़ाते थे। फिर फुनटी उनके पास जाता है और कहता है, “दोस्तों, हमें समय को हमेशा रिस्पेक्ट देना चाहिए। हर काम समय पर करने से हमें एक दिन इसका बड़ा फायदा मिलता है।”

मोरल: हमें हर काम अपने समय पर करना चाहिए और हमेशा समय का सम्मान करना चाहिए। जो काम हमने समय पर किया, उसका फायदा एक दिन हमें जरूर मिलेगा।

Thanks for visiting – Chandigarh News

The post Samay ki Kahani – बात समय की appeared first on Chandigarh News.

]]>
https://chandigarhnews.net/samay-ki-kahani/feed/ 0